अरियाना ग्रैंड अपने ब्यॉयफ्रेंड मैक मिलर के साथ इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने वाली थीं। मैक की मौत की बाद आरियाना ने अवॉर्ड शो में नहीं जाने का फैंसला लिया था। बता दें मैक के निधन की वजह ड्रग्स की ओवरडोज बताई गई। मैक इससे पहले भी बहुत ज्यादा मात्रा में ड्रग्स लेने की बात पहले भी स्वीकार चुके थे। मैक मिलर ने साल 2011 में आए एलबम के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी। मिलर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत जल्दी कर दी थी। मिलर का संगीत की तरफ झुकाव बचपन से ही था। उन्होंने पहला रैप 15 साल की उम्र में बनाया था।