arjun kapoor and jhanvi kapoor
अर्जुन कपूर को जब यह बात पता चली तो वो अपना सब कुछ छोड़कर देश आ गए । आपको बता दें कि अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की शूटिंग इन दिनों नेपाल में कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही उनको अपनी बहन के बीमार होने की खबर मिली वो तुरंत मुंबई आ गए।
बता दें कि अर्जुन की फिल्म नमस्ते लंदन 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की जोड़ी दूसरी बार बड़े परदे पर नजर आ रही है। इससे पहले यह दोनों अपनी डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' में साथ नजर आए थे। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।