फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुबारकां' में अर्जुन निभाएंगे ये किरदार, वीडियो में खोला राज

Mon, 19 Jun 2017 10:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन कपूर  जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'मुबारकां' में एक नई भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इसके लिए वो सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। हाल ही में अर्जुन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने किरदार की खासियत बताई है। इसके साथ ही अर्जुन ने इस बात की भी जानकारी दी है कि फिल्म 'मुबारकां' का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


इस फिल्म में उनके चाचा अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। पहले रिलीज किए गए पोस्टर्स में अनिल कपूर का लुक भी सामने आया है। इस फिल्म में चाचा भतीजे की ये जोड़ी पहली बार नजर आने वाली है। इस फिल्म में अनिल 'करतार सिंह' तो अर्जुन 'करण और चरण' का किरदार निभाते नजर आएंगे।
  Karan - Street Smart, Stylish and Naughty. Meet him in 2 days #MubarakanTrailer pic.twitter.com/jWJ8f2DaZw — Arjun Kapoor (@arjunk26) June 18, 2017
विज्ञापन



वहीं इससे पहले भी अर्जुन कपूर ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने फैंस को अपने किरदार को लेकर उत्साहित करने की कोशिश की थी। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अर्जुन के लव इंट्रेस्ट का रोल आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज निभाती नजर आएंगी वहीं अनिल कपूर फिल्म में भी अर्जुन के चाचा ही बने हैं। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसकी कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। 

फिल्म को 'नो एंट्री' और 'वेलकम' जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देने वाले अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अनीस कॉमेडी में वापसी कर सकते हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखाने में नाकाम रही थीं जो 'वेलकम' और 'नो एंट्री' ने दिखाया था।
विज्ञापन

  Charan - Obedient, Caring, Charming. Meet him in 3 days #MubarakanTrailer pic.twitter.com/R9qbG6pU6Z — Arjun Kapoor (@arjunk26) June 17, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें