उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' से मुझे एक बड़ी बात सीखने को मिली कि दर्शक केवल अच्छा कंटेंट देखना चाहते हैं। 'सरदार का ग्रांडसन' को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी दर्शक मिले। मुझे खुशी है कि डिजिटल दुनिया में मैं दर्शकों का मनोरंजन कर रहा हूं। महामारी ने दर्शकों को काफी चूजी बना दिया है और मैं ऐसी फिल्में चुनने का प्रयास कर रहा हूं जिनमें कुछ नयापन हो। यह एक नए सफर पर निकलने और एक अभिनेता के रूप में भी खुद को खोजने का प्रयास है।”
अर्जुन अपनी आने वाली फिल्मों की चर्चा करते हैं, तो उनका चेहरा दमक सा जाता है। वह कहते हैं, ‘‘जहां एक तरफ मेरे पास कमर्शियल फिल्में जैसे एक विलेन 2 और भूत पुलिस हैं, वहीं मेरे पास तमाम दूसरे फिल्म निर्माताओं के ऑफर भी हैं, जो मेरे साथ काम करना चाहते हैं। मैं करियर के रोमांचक चरण में हूं और यह देखकर अच्छा लगता है कि फिल्मनिर्माता विभिन्न भूमिकाओं के लिए मुझसे संपर्क करते हैं जो महामारी से पहले नहीं हो रहा था।’’