फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सिनेमा में अर्जुन कपूर ने पूरे किए 10 साल तो मलाइका ने यूं जताया प्यार, वीडियो के साथ लिखी खास बात

Wed, 11 May 2022 11:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमा जगत में अर्जुन कपूर ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेता के इस खास दिन पर मलाइका ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। 
विज्ञापन
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सिनेमा जगत में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेता ने बॉलीवुड में फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म में ही अर्जुन कपूर ने धमाल मचा दिया। परिणीति चोपड़ा संग उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसका नतीजा फिल्म को भी जबरदस्त सफलता हासिल हुई। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वह आज भी ऐसा महसूस करते हैं, जैसे शूटिंग का पहला दिन हो। 

विज्ञापन


अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी कार का है। इस वीडियो से साफ है कि वह सुबह-सुबह अपने काम के लिए बाहर निकले हैं। वीडियो में कार का शीशा दिख रहा है, जिसमें अर्जुन कपूर फोन के कैमरे से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अर्जुन कपूर ने लिखा, 'आज जब मैं काम पर निकला, तो मुझे रोशनी की पहली किरण में भीगने के लिए आभारी महसूस हुआ। इस इंडस्ट्री में एक दशक तक काम करने के बाद भी आज भी ऐसा लगता है जैसे शूटिंग का पहला दिन हो।'
 
 
सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका का प्यार
अर्जुन कपूर के इस वीडियो को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ मलाइका ने अर्जुन के लिए प्यार भरा संदेश भी लिखा। मलाइका ने लिखा, 'बधाई हो!!! कई और दशक तक अर्जुन कपूर।' अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा की इस इंस्टा स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, 'उम्मीद है इतने छोटे आउटडोर के साथ मुझे इतने लंबे समय तक दूर नहीं रहना पड़ेगा।' इसके साथ अर्जुन कपूर ने मलाइका के लिए एक हार्ट इमोजी भी लगाया।
विज्ञापन


विज्ञापन


अर्जुन ने ये तस्वीरें भी कीं शेयर
इसके अलावा अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह और परिणीति चोपड़ा एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ अर्जुन कपूर ने एक प्यारा नोट लिख, 'फिल्म इंडस्ट्री में दस साल। मैं आदि सर और डायरेक्टर हबीब फैसल का एहसानमंद हूं, जिन लोगों ने मुझे इशकजादे जैसी फिल्म दी। एक ऐसी फिल्म, जिससे मेरा हीरो बनने का सपना पूरा हुआ। कई यादें और प्यार ये फिल्म देती है। शुक्रिया। एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं गर्व से कहता हूं कि काम अभी जारी है। हर एक फिल्म कुछ सीखने और बेहतर करने के लिए मौका देती है। मुझे इतने अच्छे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मिले। ये सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा था।'
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें