अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 'मुबारकां' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। चाचा-भतीजे की ये जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ आ रही है और इसकी पहली झलक जल्द ही देखने को मिलेगी।
'मुबारकां' का ट्रेलर 14 जून को रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, 'आपका दिल जीतने करण और चरण आ गए हैं। 'मुबारकां' का ट्रेलर 14 जून को आएगा।' अर्जुन इस फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे जिनका नाम करण और चरण होगा।
Karan & Charan are here to win your hearts with double the fun, double the laughs and double the madness. #MubarakanTrailer out on 14th June pic.twitter.com/XdU8PbxaSs
— Arjun Kapoor (@arjunk26) June 10, 2017
फिल्म में अर्जुन के लव इंट्रेस्ट का रोल आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज निभाती नजर आएंगी वहीं अनिल कपूर फिल्म में भी अर्जुन के चाचा ही बने हैं। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसकी कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को 'नो एंट्री' और 'वेलकम' जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देने वाले अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अनीस कॉमेडी में वापसी कर सकते हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखाने में नाकाम रही थीं जो 'वेलकम' और 'नो एंट्री' ने दिखाया था।