फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने कहा, 'जहां टॉयलेट नहीं, वहां दुल्हन भी नहीं'

Sat, 10 Jun 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म
विज्ञापन
अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का नया पोस्टर ट्विटर पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्टर में अक्षय गले में नोटों की माला डाले अपनी ही बारात में झूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


अक्षय ने अभी तक फिल्म के पांच पोस्टर्स पोस्ट किए हैं। इन सभी पोस्टर्स में फिल्म से जुड़ा मैसेज शेयर किया गया है। इस पोस्टर में भी लिखा है, 'नो टॉयलेट, नो ब्राइड' यानि जहां टॉयलेट नहीं वहां दुल्हन भी नहीं। अब आप इसका मतलब समझे की नहीं। अक्षय सीधे-सीधे कह रहे हैं कि घर में टॉयलेट नहीं है तो दुल्हन के सपने देखना भूल जाएं।
  No TOILET, No Bride!!!
TOILET TRAILER OUT TOMORROW pic.twitter.com/wIxS0YBmUn — Akshay Kumar (@akshaykumar) June 10, 2017


स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। इसे श्री नरायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की काफी तारीफें हो रही हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को भी फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे टैक्स फ्री करने तक की डिमांड कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें