उधर अरबाज खान नई शादी की तैयारी कर रहे हैं और इधर उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा तथा ऐक्टर अर्जुन कपूर भी अब फिर साथ हैं। अरबाज से विवाह के दिनों में भी अर्जुन मलाइका का रिश्ता सुर्खियां पाता था। परंतु अब दोनों खुल कर साथ दिख रहे हैं।
गुजरे वीकेंड में दोनों मुंबई के जुहू में हुए एक फैशन शो में पहुंचने के बाद न केवल पास पास बैठे बल्कि शो खत्म होने के बाद एक साथ लौटे। इसके बाद एक बार फिर से उनके रिश्तों की बातें फैलने लगीं। जानकारों का कहना है कि पहले खान परिवार की खातिर अर्जुन मलाइका खुल कर साथ नहीं दिखते थे
परंतु अरबाज से तलाक के बाद वे आजाद हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने एक दूसरे के साथ नजदीकियों को नहीं स्वीकारा है और अटकलों को नकारा भी नहीं।