फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुबारकां' का ट्रेलर आया, दिखी चाचा-भतीजे की जुगलबंदी

Tue, 20 Jun 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'मुबारकां' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। काफी समय से ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा था। वहीं अर्जुन कपूर भी रोज नया पोस्टर रिलीज कर रहे थे। ट्रेलर के देखकर फिल्म में होने वाली कॉमेडी का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म में पहली बार चाच- भतीजे की जोड़ी नजर आने वाली है। 
विज्ञापन


मजेदार बात तो ये है कि फिल्म में भी अर्जुन कपूर और अनिल कपूर  चाचा और भतीजे के रोल में ही नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अनिल 'करतार सिंह' तो अर्जुन 'करण और चरण' का किरदार निभाते दिखाई आएंगे।  ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अर्जुन के लव इंट्रेस्ट का रोल आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज निभाती नजर आएंगी वहीं अनिल कपूर फिल्म में भी अर्जुन के चाचा ही बने हैं। 

फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसकी कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को 'नो एंट्री' और 'वेलकम' जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देने वाले अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अनीस कॉमेडी में वापसी कर सकते हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखाने में नाकाम रही थीं जो 'वेलकम' और 'नो एंट्री' ने दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें ट्रेलर- 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें