अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'मुबारकां' का 'द गौगल सॉन्ग' रिलीज किया गया है। इस गाने में फिल्म के सभी स्टार्स अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी डांस करते नजर आ रहे हैं।
गाने को सोनू निगम, अनु मलिक, अमाल मलिक, तुलसी कुमार और नीति मोहन ने आवाज दी है। इसके बोल लिखे हैं कुमार ने। गाने में सभी एक्टर्स काला चश्मा पहने हुए हैं। गाना काफी मजेदार है।
'मुबारकां' रोमांटिक कॉमेडी है जिसकी कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को 'नो एंट्री' और 'वेलकम' जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देने वाले अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है।
इसमें पहली बार अर्जुन अपने चाचा अनिल कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। मजेदार बात तो ये है कि फिल्म में भी दोनों चाचा भतीजे की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी।
देखें वीडियो-