फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 साल के अरिजीत सिंह चंद मिनट के करते हैं करोड़ों चार्ज, 400 करोड़ की है नेटवर्थ; कारों का है जबरदस्त कलेक्शन

Tue, 27 Jan 2026 11:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Arijit Singh: अरिजीत सिंह आज दुनिया के सबसे मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। उनकी आवाज इतनी भावनात्मक होती है कि लोग गाने सुनते-सुनते उनकी मधुर आवाज में खो जाते हैं। वे घंटों स्टूडियो में मेहनत करते हैं ताकि हर गाना बिल्कुल परफेक्ट बने।
विज्ञापन
1 of 6
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में गाने गाए हैं और हर उम्र के लोगों के दिलों पर राज किया है। वहीं, आज अरिजीत ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। अरिजीत सिंह की सादगी और गाने फैंस को पसंद हैं। जानिए उनकी नेटवर्थ।
विज्ञापन

2 of 6
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
कई भाषाओं में गाने गाए
अरिजीत सिंह ने हिंदी के साथ-साथ बंगाली और दूसरी भारतीय भाषाओं में भी गाने गाए हैं। वे अलग-अलग तरह के म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं और आज की पीढ़ी के सबसे बेहतरीन गायकों में गिने जाते हैं। शायद ही कोई ऐसी फिल्म हो जिसमें उनका गाना न सुनाई देता हो।
विज्ञापन

3 of 6
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
करियर की शुरुआत
अरिजीत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल से की थी। साल 2011 में फिल्म 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत' से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद 'राब्ता', 'उसका ही बनाना', और 'दुआ' जैसे हिट गानों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

4 of 6
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
कितनी फीस लेते हैं?
अरिजीत सिंह काफी प्रसिद्ध सिंगर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक गाने के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। वहीं, अगर लाइव परफॉर्मेंस की बात करें, तो वह करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
सादगी भरी लाइफस्टाइल
इतनी दौलत और नाम के बावजूद अरिजीत खुद को स्टार नहीं मानते। वे बहुत सादा जीवन जीते हैं। कई बार उन्हें चप्पल पहने, हाथ में झोला लिए बस या ट्रेन से सफर करते देखा गया है। वे अक्सर दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि उनके पास कई महंगी और लग्जरी कारों का कलेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
नेटवर्थ और संपत्ति
कथित तौर पर अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति करीब 414 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास मुंबई में करीब 8 करोड़ रुपये का घर है। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं, फिर भी वे सादगी को ही प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा अरिजीत कई बड़े ब्रांड्स के प्रचार से भी कमाई करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें