फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन योजना का प्रचार कर रहीं विद्या बालन की साड़ी ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन

Sun, 11 Sep 2016 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विद्या बालन
विज्ञापन
अखिलेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना की ब्रांड एंबेसडर विद्या बालन की साड़ी को लेकर बड़ा विवाद शुरू हो गया है। विपक्षी पार्टियों का आरोप है की सरकारी विज्ञापन में विद्या बालन ने समाजवादी पार्टी के रंग की साड़ी पहनी है और सपा सरकारी पैसे से पार्टी का प्रचार कर रही है। अखिलेश सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना का ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री विद्या बालन को बनाया है। यूपी के सीएम अखिलेश यादव की दलील थी की सपा सरकार ने काम तो कई किए लेकिन प्रचार में पीछे रही है।
विज्ञापन


विद्या बालन को लोग पहचानते हैं और इसी बहाने उनकी सरकार के कामों को भी लोग जानने लगेंगे की ये काम कौन कर रहा है।
विज्ञापन

विद्या की साड़ी का बवाल

विद्या बालन
विद्या बालन वाले यूपी सरकार के विज्ञापन में उनकी साड़ी को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि विद्या बालन ने जो हरे और लाल रंग की साड़ी पहनी है वो समाजवादी पार्टी का रंग है लिहाजा वो सरकारी पैसे से अखिलेश यादव पर पार्टी का प्रचार करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी अब अपने ऊपर लगे इस आरोप को लेकर बचाव कर रही है। सपा सरकार के मंत्री रविदास मेहरोत्रा का कहना है साड़ी किसी भी रंग की कोई भी पहन सकता है।

हालांकि बाद में उन्होंने सफाई भी दी सरकार समाजवादी पार्टी की है। स्कीम समाजवादी सरकार की है, तो नाम भी उसी का होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें