दीपिका पादुकोण और रनबीर कपूर के बीच भले ही ब्रेकअप हो गया हो, लेकिन आज भी रनबीर दीपिका पर अपना अधिकार जमाते हैं। जी हां, खुद दीपिका ने हाल ही में 'ये जवानी है दीवानी' के फर्स्ट लुक लांच पर ये बात स्वीकारी है कि रनबीर कपूर उन्हें लेकर बेहद पॅजेसिव हैं।
दरअसल, फर्स्ट लुक लांच के दौरान उनसे किसी ने जब यह सवाल किया कि क्या रणबीर कपूर के साथ वह काम करने में अब भी कंफर्टेबल हैं, चूंकि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। तो दीपिका ने बहुत ही मजाकिया अंदाज में यह बात स्वीकार ली। कहां, "हां, रणबीर मुझे लेकर अब भी पॅजेसिव हैं और वह सेट पर भी मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। अगर मुझे कोई तंग करता था तो वह तुरंत आंख तरेर देते थे।"
इसके जवाब में रनबीर कपूर ने कहा कि दीपिका के साथ्ा मेरी केमेस्ट्री के साथ फिजिक्स और बॉयलॉजी भी मैच करती है। हम दोनों अच्छे मित्र हैं।
'ये जवानी है दीवानी' के एक संवाद में दीपिका रनबीर से कहती हैं, "मुझे इस तरह मत देखो। मुझे तुमसे प्यार हो जायेगा। दोबारा..." तो कहीं सच में ऐसा न हो जाये कि आप दोनों को दोबारा एक दूसरे से प्यार हो जाये। जरा संभल कर...