सेठी परिवार के साथ योगिता बिहानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
गेम खेलते-खेलते कर दिया प्रमोशन
योगिता बिहानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे आर्यमन, आयुष्मान, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के साथ 'डंब शेराज' गेम खेल रही हैं। एक्ट्रेस उन्हें कुछ ऐसे संकेत देती हैं कि सभी उनकी आगामी फिल्म के नाम का अनुमान लगाते हैं। इसके बाद योगिता कहती हैं, 'इन लोगों ने तो फिल्म का नाम गेस कर लिया है, अब आप भी जाकर थिएटर्स में 'वध 2' देखिए'। इसके बाद सभी सदस्य ताली बजाने लगते हैं।
कब रिलीज होगी 'वध 2'?
इस वीडियो पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं और नेटिजन्स योगिता को सपोर्ट कर रहे हैं। 'वध 2' फिल्म 06 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई 'वध' का ही सीक्वल है। 'वध 2' का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है। बात करें योगिता और आर्यमन के रिलेशन की तो दोनों बीते वर्ष अगस्त में सगाई कर चुके हैं। फिलहाल दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।
कौन हैं योगिता बिहानी?
योगिता बिहानी भी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा हैं। उनका एक्टिंग सफर छोटे पर्दे से शुरू हुआ और अब वे बड़े पर्दे की चर्चित एक्ट्रेस बन चुकी हैं। साल 2023 में योगिता 300 करोड़ी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा रही हैं। योगिता बिहानी राजस्थान से आती हैं। उनका जन्म 07 अगस्त 1995 को बीकानेर के मारवाड़ी परिवार में हुआ। उनकी परवरिश और पढ़ाई दिल्ली में हुई। योगिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की। इसके बाद वे फरीदाबाद में एक रेडफूडी स्टार्टअप से जुड़ गईं और 2016 तक काम किया है। योगिता ने साल 2017 में अपनी अभिनय पारी शुरू की। कुछ टीवी शो के बाद योगिता को 'एके वर्सेज एके' (AK vs AK)' और 'विक्रम वेधा जैसी फिल्मों में भी देखा गया। मगर, योगिता को असली पहचान साल 2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' से मिली।