फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निजी सवाल' पर खिसियाए अरबाज को पता ही नहीं चला कब गलती हो गई

Tue, 05 Apr 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
विज्ञापन
मुश्किलें हर किसी किसी की जिंदगी में आती हैं। फिल्मी सितारों की जिंदगी में यह कुछ इसलिए बढ़ी दिखती हैं क्योंकि उन पर मीडिया की नजरें रहती हैं। कई लोग इन परिस्थितियों में संतुलित रहते हैं और कुछ का संतुलन कभी-कभार बिगड़ जाता है।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ इन दिनों सलमान खान के भाई अरबाज के साथ हो रहा है। मीडिया में आई खबरों के बाद वह भी मान चुके हैं पत्नी मलाइका अरोड़ा खान अब उनके साथ नहीं रह रहीं।

अरबाज इस बात का गुस्सा मीडिया पर निकाल रह हैं। रविवार को उन्होंने मुंबई के एक कार्यक्रम में मीडिया के साथ अमर्यादित ढंग से बातचीत की और जब लगा कि बात बिगड़ न जाए तो संतुलित हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

"जब बच्चा पैदा होता है, खुशी मनाते हैं या क्या मनाते हैं, मुझे नहीं मालूम"

जब वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे तो जानते थे कि उनसे निजी जिंदगी के सवाल हो सकते हैं, अतः उन्होंने आते ही कहा कि कोई पर्सनल सवाल न करें। यही हुआ। परंतु अरबाज मीडिया से इतने नाराज हैं कि जब उनसे साधारण सा सवाल पूछा गया कि उनकी छोटी बहन अर्पिता हाल में मां बनी हैं तो वे लोग किस तरह खुशियां मनाने वाले हैं।

इस पर अरबाज चिढ़ गए और कहने लगे, ‘हर किसी के घर में जब बच्चा पैदा होता है तो खुशियां होती हैं। मेरा घर कोई डिफरेंट नहीं है। मुझे नहीं पाता कि आपके घर पर क्या मनाते हैं जब बच्चा पैदा होता है... खुशी मनाते हैं या क्या मनाते हैं... मुझे नहीं मालूम...।’ उन्हें अचानक लगा कि वह कुछ गड़बड़ कहगए हैं।

तब उन्होंने संभलते हुए कहा कि हम सब खुश हैं। अर्पिता हमारे लिए बच्ची के जैसी है और अब खुद उसकी एक संतान है। इससे हम सभी को बहुत खुशी मिली है। उनकी इस लीपापोती वाली बात के बावजूद लोगों को पता चल गया कि इन दिनों अरबाज किस मानसिक स्थिति से गुजर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें