फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Giorgia Andriani: इटली में जन्मीं जॉर्जिया बनना चाहती थीं डायरेक्टर, हिंदी गानों का मोह खींच लाया बॉलीवुड

Fri, 02 Feb 2024 07:46 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इटली में जन्मीं जॉर्जिया एंड्रियानी फिल्म स्टार नहीं बनना चाहती थीं। खूबसूरत नैन-नक्श होने के बावजूद उन्हें कैमरे के पीछे रहना पंसद था।
विज्ञापन
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी इन दिनों सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड में हर कोई उनके लुक्स और कातिल अदा का दीवाना है। सोशल मीडिया पर लाखों लोग जॉर्जिया को फॉलो करते हैं। अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक हिट गानों के वीडियो में काम किया है। पिछले दिनों जॉर्जिया अपनी निजी जिंदगी और करियर के बारे में मीडिया से खुल कर बातें करती दिखीं। 

जॉर्जिया बनना चाहती थीं डायरेक्टर 
इटली में जन्मीं जॉर्जिया एंड्रियानी फिल्म स्टार नहीं बनना चाहती थीं। खूबसूरत नैन-नक्श होने के बावजूद उन्हें कैमरे के पीछे रहना पंसद था। जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'मैं फिल्में बनाना चाहती थीं इसलिए मैं इटली से लंदन आ गई। लंदन आकर मैंने फिल्म मेकिंग कोर्स को ज्वाइन किया। इसी दौरान मुझे बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिला। मैं कैमरे के पीछे रहकर काम करना चाहती थी।'

Captain Miller OTT: ग्लोबल प्रीमियर के लिए तैयार धनुष की कैप्टन मिलर, प्राइम वीडियो ने तारीख से उठाया पर्दा

हिंदी गानों से है प्यार 
विज्ञापन

जॉर्जिया आगे जोड़ती हैं, 'लोगों को लगता है कि मैं बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए भारत आई, लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने जो यहां हासिल किया है, वह दुनिया के किसी भी कोने में रहकर हासिल किया जा सकता है। मैं यहां इसलिए आई क्योंकि मुझे यह देश पंसद है। मुझे हिंदी गानों से बेहद लगाव है। जब मैंने पहली बार 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' सुना तब मुझे इसकी धुन बेहद पसंद आई, लेकिन मुझे इस गाने का अर्थ नहीं समझ में आया था। मैंने अपने दिल की आवाज सुनी और अपना सब कुछ समेट कर यहां चली आई।' 

अंकिता से तलाक लेंगे विक्की जैन? जानें बिजनेसमैन का जवाब

अरबाज रहेंगे हमेशा खास 
विज्ञापन

जॉर्जिया साल 2018 में अरबाज से मिली थीं। अभिनेत्री ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'मुझे अरबाज का केयरिंग स्वभाव बेहद पसंद आता है। जब मैं बीमार थी उन दिनों उन्होंने जैसे मुझे संभाला वह मेरे लिए बेहद खास था।' अब जॉर्जिया अरबाज से अलग हो गई हैं, लेकिन वे हमेशा उन्हें एक अच्छे दोस्त के तौर पर याद रखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें