संगीतकार ए.आर. रहमान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
रहमान को लेकर क्या बोले यश?
इस कार्यक्रम में यश भी मौजूद थे, जो फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता ने रहमान के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और बताया कि कैसे उनके संगीत ने उन्हें तमिल भाषा से जुड़ने में मदद की। यश ने कहा, 'हम सभी एआर रहमान सर के बहुत बड़े फैन हैं। मैंने उनके गानों की वजह से ही तमिल सीखी। मैं 'जेंटलमैन' फिल्म के गानों पर डांस किया करता था। तमिल इंडस्ट्री में आपका योगदान बहुत बड़ा है। अगर मैं तमिल गानों को हिंदी में सुनता हूं, तो मुझे लगता है कि कुछ कमी है। मुझे खुशी है कि आप 'रामायण' के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं और मुझे उस पर अभिनय करने का मौका मिल रहा है।'
किसके साथ काम कर रहे रहमान?
रहमान अब 'रामायण' का हिस्सा हैं। वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो भागों में बनने वाली एक लाइव-एक्शन फिल्म है। रहमान ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर के साथ मिलकर इसका संगीत तैयार कर रहे हैं, जो हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।