फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Music Day: एआर रहमान ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, शेयर किया गाने का टीजर; देखिए आखिरी रिकॉर्डिंग

Sun, 21 Jun 2026 05:00 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AR Rahman Tribute Asha Bhosle On World Music Day: आज विश्व संगीत दिवस पर एआर रहमान ने दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। रहमान ने आशा ताई के गाने की आखिरी रिकॉर्डिंग का टीजर जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 4
एआर रहमान और आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
विश्व संगीत दिवस के मौके पर मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने एक खास गाने का टीजर जारी किया है। यह गाना महान गायिका आशा भोसले को एक श्रद्धांजलि है। इस गाने को आशा भोसले ने अपने निधन से पहले रिकॉर्ड किया था। अब यह गाना उनके पूरे करियर की आखिरी रिकॉर्डिंग बन गया है।
विज्ञापन

2 of 4
एआर रहमान और आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
एक ऐतिहासिक जुगलबंदी
इस गाने में एआर रहमान और आशा भोसले की आवाजों के साथ-साथ लंदन के ट्रिनिटी लाबान संगीत महाविद्यालय के कलाकारों का संगीत भी शामिल है। यह गाना आशा भोसले के विदाई के लिए नहीं, बल्कि संगीत में उनके शानदार योगदान का जश्न मनाने के लिए बनाया गया है। इस गाने का पूरा वीडियो जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
एआर रहमान और आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
एआर रहमान का संदेश
एआर रहमान ने एक्स (X) पर आशा भोसले के गाने की रिकॉर्डिंग का आखिरी वीडियो शेयर किया है। इस गाने के टीजर को शेयर करते हुए रहमान ने लिखा कि यह प्रोजेक्ट आशा जी के जीवित रहते हुए एक सपने की तरह शुरू हुआ था। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि आशा भोसले इस गाने में छिपे प्यार और सम्मान को देख पाएंगी। रहमान ने इसे आशा जी को एक विनम्र भेंट बताया है।
 

एआर रहमान और आशा भोसले ने पहले भी कई सुपरहिट गानों में साथ काम किया है। जिनमें 'राधा कैसे ना जले', 'कहीं आग लगे' और 'रंगीला रे' जैसे गाने शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
एआर रहमान और आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
आशा जी चाहती थीं कि गाना मजेदार हो
एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने बताया कि आशा भोसले इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित थीं। रहमान ने कहा, 'आशा चाहती थीं कि यह गाना पूरी तरह से मजेदार और ऊर्जा से भरपूर हो। रिकॉर्डिंग के दौरान भी उनकी एनर्जी और प्यार देखने लायक था। उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें