फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: ए.आर. रहमान के बेटे आमीन का हुआ कार एक्सीडेंट, प्राइवेट अस्पताल में करवाया इलाज; जानें पूरा मामला

Mon, 10 Aug 2026 12:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AR Rahman Son Ameen Accident: मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान के बेटे ए.आर. आमीन सोमवार तड़के चेन्नई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
एआर रहमान और बेटे ए. आर. आमीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ए.आर. आमीन, म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान के बेटे हैं। वे एक सिंगर और परफॉर्मर हैं, जो कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं और अपने पिता ए.आर. रहमान के साथ कई कॉन्सर्ट्स में भी नजर आ चुके हैं। अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

क्या है पूरा मामला? 

  • आईएएनएस के मुताबिक ए.आर. अमीन का सोमवार सुबह चेन्नई में सड़क हादसा हो गया।
  • पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ, जब आमीन अपने एक दोस्त के साथ कार में गुइंडी की ओर जा रहे थे।
  • जैसे ही उनकी गाड़ी ओलंपिया टेक पार्क के पास पहुंची, तभी एक कैब साइड रोड से अचानक मैन सड़क पर आ गई, जिससे दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
  • इस हादसे में अमीन और उनके दोस्त को हल्की चोटें आईं।
  • दोनों को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
  • इलाज के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया और वे घर लौट गए।

 

विज्ञापन

एआर रहमान और बेटे ए. आर. आमीन - फोटो : सोशल मीडिया

कैब में सवार यात्री को भी आई चोट
कैब में सवार एक यात्री भी इस दुर्घटना में घायल हुआ था, जिसे इलाज के लिए कलाईनार सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। उसे भी इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस का कहना है कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि दोनों गाड़ियों को नुकसान जरूर हुआ है।

विज्ञापन

आगे की जांच में जुटी पुलिस 
फिलहाल आद्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैब मुख्य सड़क पर कैसे आई और क्या किसी वाहन की स्पीड ज्यादा थी। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें- CINTAA में बवाल! 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, उपासना सिंह ने दी जानकारी; पद्मिनी और पूनम पर लगे गंभीर आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें