फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया’, उदित नारायण के ‘किस’ विवाद पर कुमार सानू का मजाकिया तंज; कही ये बात

Mon, 10 Aug 2026 12:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kumar Sanu on Udit Narayan: 2025 में उदित नारायण के एक लाइव शो का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी फीमेल फैंस के साथ किस करते नजर आए थे। इसी घटना को याद करते हुए मशहूर सिंगर कुमार सानू ने एक बयान दिया है, जो अब चर्चाओं में आ गया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
उदित नारायण के किस कंट्रोवर्सी पर बोले कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 के दशक के कुमार सानू और उदित नारायण एक समय के सबसे बड़े गायक रहे हैं। उस दौर में दोनों के बीच कई हिट गानों को लेकर मुकाबला भी था, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई। हालांकि, हाल ही में कुमार सानू ने उदित नारायण पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कस दिया।

मेरे पास कोई चुम्मा-वुम्मा नहीं आया

विज्ञापन

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कुमार सानू से उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग के बारे में पूछा गया। खासतौर पर उनकी फीमेल फैंस को लेकर सवाल हुआ। इसी दौरान उन्होंने उदित नारायण के वायरल किस वीडियो पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया। 

कुमार सानू ने कहा, ‘नहीं, मेरे पास कोई चुम्मा-वुम्मा नहीं आया। ना मैंने किसी को किया। ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया। मैंने ये सब कुछ नहीं किया।’

इसी बातचीत में कुमार सानू ने उदित नारायण के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले दोनों के बीच कॉम्पिटिशन था, लेकिन अब उनके बीच अच्छा रिश्ता है क्योंकि अब खोने के लिए कुछ नहीं है।

विज्ञापन

उदित नारायण - फोटो : एक्स

क्या था उदित नारायण का किस विवाद?

  • 2025 में उदित नारायण के एक लाइव शो का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी फीमेल फैंस के साथ किस करते नजर आए थे।
  • एक वीडियो में एक फैन उनके गाल पर किस करना चाहती थी, लेकिन उसी दौरान दोनों के होंठ टकरा गए।
  • इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी विवाद हुआ और लोगों ने कंसेंट (सहमति) को लेकर सवाल उठाए।
  • इसके बाद उनके और भी कई वीडियो सामने आए, जिनमें वह फीमेल सिंगर्स और फैंस के साथ काफी करीब नजर आए।
  • इस मामले पर विवाद बढ़ने के बाद उदित नारायण ने अपनी सफाई भी दी थी।

ये भी पढ़ें- CINTAA में बवाल! 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, उपासना सिंह ने दी जानकारी; पद्मिनी और पूनम पर लगे गंभीर आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें