फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआर रहमान ने फिल्म निर्देशन से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड ही नहीं दुनिया में मशहूर हो चुके संगीतकार एआर रहमान फिल्मों का निर्देशन नहीं करेंगे। वे एक बेहद व्यस्त संगीतकार हैं और उन्हें संगीत के अलावा किसी और बात के लिए वक्त मिल नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


हालांकि खबर आ रही थी कि कि रहमान ने संगीत से वक्त निकाल एक फिल्म की स्क्रिप्ट लिख ली है और वह इस फिल्म का निर्माण करेंगे। पहले कहा जा रहा था कि रहमान फिल्म निर्देशन की भी योजना बना रहे हैं। परंतु उन्होंने मीडिया में आ रही खबरों पर सफाई दी है कि यह गलत है। हां, फिल्म निर्माण के लिए वह एक पार्टनर जरूर ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय की फिल्म का शाही परिवार के लिए स्पेशल प्रीमियर

जिन भारतीय चेहरों को विदेश में कामयाब फिल्मों के साथ पहचान मिली, उनमें टीना देसाई भी शामिल है। ऑस्कर में नामित ब्रिटिश फिल्म द बेस्ट एक्जॉटिक मैरीगोल्ड होटल (2011) में काम कर चुकीं टीना इसके सीक्वल द सेकेंड बेस्ट मैरिगोल्ड होटल में भी नजर आएंगी।

फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए सीक्वल के साथ नया अध्याय जुड़ रहा है। इस फिल्म का प्रीमियर ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए होगा। इसकी स्क्रीनिंग रॉयल गाला में होगी।

फिल्म में टीना के साथ स्लमडॉग मिलेनियर के हीरो देव पटेल भी हैं। 17 फरवरी को लंदन में होने जा रहे प्रीमियर के लिए फिल्म के सारे सितारे रॉयल गाला में मौजूद रहेंगे। टीना इस बात से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि सीक्वल में भारतीय संस्कृति को खूबसूरती से दिखाया गया है। उन्हें अब शाही प्रीमियर का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें