फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिल्म 'गोपाला गोपाला' को लेकर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की प्रौढ़ होती फिल्म इंडस्ट्री को धर्म और धार्मिक मुद्दों पर फिल्म बनाना मंहगा पड़ रहा है। अभी पीके को लेकर विवाद थमा भी नहीं है कि इस कड़ी में ताजा नाम तेलुगु फिल्म गोपाला गोपाला का जुड़ गया है। यह फिल्म बॉलीवुड की ओएमजी की रीमेक है।
विज्ञापन


हिन्दूवादी संगठनों का दावा है कि फिल्म में हिन्दू देवी-देवताओं को 'असंसदीय' तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दग्गुबाती वेंकटेश, पवन कल्याण और श्रेया सरन हैं। जबकि 'ओह माई गॉड' में परेश रावल और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जबकि फिल्म को किशोर कुमार प्रदार्शने डाइरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने दिया सेंसर बोर्ड को ज्ञापन

फिल्म लेकर संगठन की ओर से बकायदे सेंसर बोर्ड को ज्ञापन भी सौंपा गया है। संगठनों ने कहा है कि इस फिल्म में देवी-देवताओं को नकारात्मक रुप में पेश किया गया है जिससे बहुसंख्यक समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। इससे समाज में अशांति पैदा हो सकती है।

'गोपाला गोपाला' वर्ष 2012 की हिन्दी फिल्म 'ओह माई गॉड' का तेलुगु रीमेक है। फिल्म को लेकर दक्षिण के हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किए हैं। वेंकटेश और पवन कल्याण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म का विरोध करते हुए कई हिंदुवादी संगठनों ने कहा है कि इसमें भगवान कृष्ण और अन्य देवताओं को असंसदीय तरीके से पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें