फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatija Rahman: एआर रहमान की बेटी खतीजा को मिली तमिल फिल्म 'मिनमिनी', म्यूजिक कंपोजर के तौर पर करेंगी डेब्यू

Mon, 12 Jun 2023 01:58 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान अपकमिंग तमिल फिल्म मिनमिनी से अपना म्यूजिक कंपोजर के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
खतीजा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान अपकमिंग तमिल फिल्म मिनमिनी से अपना म्यूजिक कंपोजर के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं। अब तक उन्होंने सिर्फ सिंगिंग के जरिए अपने हुनर का लोहा मनवाया था और अब वे अपने करियर को नया मोड़ देने जा रही हैं। डायरेक्टर हलिता शमीम ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

हलिता शमीम ने ट्विटर पर खतीजा की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'इस असाधारण हुनर के साथ काम करके बहुत खुश हूं, मिनमिनी के लिए खतीजा रहमान, सुरीली गायिका एक शानदार म्यूजिक कंपोजर भी हैं....कुछ बेहतरीन म्यूजिक अंडरवे है'।

खतीजा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
खतीजा ने मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह पिछले साल तक अपने म्यूजिक कंपोजर बनने को लेकर क्लियर नहीं थी। उन्होंने कहा, 'पिछले साल, मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि आखिर मैं क्या करना चाहती हूं। मैं उस समय गाने के साथ-साथ बहुत सी चीजें कर रही थी... मुझे लगा कि मेरी पास अभी बहुत कुछ है। इसके बाद एक और प्रोजेक्ट था, वह भी एक फीमेल डायरेक्टर का... इसलिए, मैंने हलीथा मैम को फोन किया और बताया कि उनकी चीजें बदल गई हैं और पूछा कि क्या वह अब भी मुझे चाहती हैं'।
विज्ञापन

खतीजा ने आगे बताया, 'मैंने उसे अपना ट्रैक बजाया जिसे सुनने के बाद उन्होंने कहा, 'बिल्कुल यही मेरी वाइब है....मुझे तुम्हारी आवाज़ पसंद आई... मुझे आपकी सोच पसंद है... इसलिए, मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं... मुझे लगता है कि आप फिल्म में वैल्यू ऐड कर सकती हैं... खतीजा ने कहा कि इसके बाद उन्होंने प्रोजेक्ट पर इसे आगे काम करने का फैसला किया'। बता दें कि तमिल फिल्म मिनमिनी इस साल के आखिर में रिलीज की जाएगी. फिल्म की डायरेक्टर हलिथा को उनकी तमिल फिल्म, सिल्लू करुपट्टी के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: 'संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा के रत्न हैं', सोनाक्षी ने निर्देशक की तारीफों के बांधे पुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें