फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: एआर रहमान की बेटी खतीजा ने की शादी, म्यूजिक कंपोजर ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

Fri, 06 May 2022 01:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इससे पहले खतीजा के बर्थडे पर उनकी सगाई रियासदीन से हुई थी। खतीजा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनकी सगाई रियासदीन जो एक आंत्रप्रेन्योर और ऑडियो इंजिनियर हैं से हो गई है।
विज्ञापन
खतीजा रहमान की शादी की फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा ने शादी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद एआर रहमान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने फोटो फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनकी बेटी ने अपने मंगेतर रियासदीन रियान संग शादी रचा ली है। तस्वीर में दुल्हन बनीं खतीजा और उनके पति सोफे पर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं एआर रहमान अपनी बेटी के पीछे खड़े हैं। रहमान के दामाद पेशे से एक ऑडियो इंजीनियर हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए रहमान ने लिखा, 'ईश्वर इस नए जोड़े को आशीर्वाद दें, आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए अग्रिम धन्यवाद।' बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करने के महज दो घंटे में ही इस पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लोग कमेंट करके भी नए जोड़े को बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

लोग दे रहे हैं शुभकामनाएं
इस पोस्ट पर फैंस  के साथ-साथ सेलेब्स भी शादीशुदा जोड़े को कमेंट और लाइक्स के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। फेमस सिंगर श्रेया घोषाल ने कमेंट किया, 'हार्दिक बधाई खतीजा और रियासदीन रियान। भगवान इस खूबसूरत जोड़ी को आशीर्वाद दें।' इसके साथ ही लोग भी इस जोड़े को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नवविवाहित को बधाई सर, आपके परिवार को शुभकामनाएं।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, इतनी प्यारी पारिवारिक तस्वीर। सर्वशक्तिमान अल्लाह आप दोनों को हमेशा खुश रखे खतीजा रहमान दीदी और रियासदीन भाई ...अमीन...
विज्ञापन

रियासदीन- खतीजा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इससे पहले खतीजा के बर्थडे पर उनकी सगाई रियासदीन से हुई थी। खतीजा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनकी सगाई रियासदीन जो एक आंत्रप्रेन्योर और ऑडियो इंजिनियर हैं से हो गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था 29 दिसंबर को हुई इस सगाई में परिवार और करीबियों की ही मौजूदगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें