फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआर रहमान ने अपने विवादित बयान से पल्ला झाड़ा, बोले- 'जो मेरे करीब हैं, उन्हें समझाने की जरूरत नहीं ..'

Thu, 05 Feb 2026 02:28 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

 Ar rahman reaction on controversy: संगीतकार एआर रहमान ने कुछ दिन पहले बॉलीवुड पर सांप्रदायिक रूप से प्रभावित होने का आरोप लगाया था। उनके इस स्टेटमेंट के सामने आने के बाद इंडस्ट्री दो भागों में बंट गई। कुछ ने संगीतकार का सपोर्ट किया था वहीं कुछ ने उनका कड़ा विरोध किया था। अब इसी कंट्रोवर्सी पर रहमान ने खुलकर अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
AR Rehman - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों संगीतकार रहमान ने बॉलीवुड पर सांप्रदायिक रूप से प्रभावित होने का आरोप लगाया था। उनके इस बयान के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने इंडस्ट्री में धर्म की वजह से आ रही दिक्कतों का जिक्र किया था। बाद में एक विडियो जारी कर अपने इस बयान के लिए सफाई पेश की थी, माफी मांगी थी। उन्हाेंने भारतीय होने पर गर्व जताया था। एक बार फिर रहमान ने इसी कंट्रोवर्सी पर रिएक्शन दिया है। जानिए, रहमान ने क्या कहा है? 
विज्ञापन


एआर रहमान विवादित टिप्पणी पर क्या कहा? 
संगीतकार एआर रहमान हाल ही में 'नायस एंड ग्रेंस' नाम के पाॅडकास्ट में अपने करियर और हालिया कंट्रोवर्सी को लेकर बात की। वह कंट्रोवर्सी पर ज्यादा कुछ ताे नहीं बोले लेकिन दो टूक बात करके मुद्दे को खत्म कर दिया। वह कहते हैं, 'बेहतर है कि हम किसी और विषय पर बात करें क्योंकि जो लोग हमें जानते हैं उन्हें सफाई देने की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा जो लोग आपको नहीं जानते उन्हें आप कितनी भी सफाई दें वो नहीं सुनेगें।'

 
विज्ञापन

ए आर रेहमान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
रहमान ने अपने पुराने बयान में क्या कहा था? 
जिस बयान को लेकर विवाद हुआ, वह स्टेटमेंट रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क के इंटरव्यू में दिया था। उन्होंने कहा था, आजकल फिल्म इंडस्ट्री में लोग रचनात्मक नहीं हैं, वो सही ढंग से फैसला नहीं ले सकते। मुझे कम काम मिलना एक सांप्रदायिक मुद्दा भी हो सकता है, लोग मेरे पीछे बातें करते हैं। मुझे कानाफूसी से पता चला कि उन्होंने आपको बुक किया था, लेकिन संगीत कंपनी ने आगे बढ़कर अपने पांच संगीतकारों को काम पर रख लिया। मैंने कहा, 'वाह, बढ़िया है, अब मुझे आराम करने का समय मिल गया है, मैं अपने परिवार के साथ सुकून से समय बिता सकता हूं।’ इसके अलावा रहमान ने ‘छावा’ को एक बांटने वाली फिल्म भी बताया था।

ये खबर भी पढ़ें: क्या कपिल शर्मा के शो में एआर रहमान ने अपने बयान का किया बचाव? कहा, 'दुनिया के साथ यही दिक्कत है...'

विदेशी स्तर पर मिली एक और सफलता 
बीते दिनों एआर रहमान को एक कामयाबी भी मिली है। उन्होंने वैंकूवर के डोम में इमर्सिव फिल्म पेश करके अपनी क्रिएटिव यात्रा में एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय कलाकार हैं। बता दें कि एआर रहमान ने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'ले मस्क' को 'डोम फॉर्मेट' में प्रदर्शित किया है। उन्होंने इस फिल्म को डोम के 360 डिग्री व्यूइंग फॉर्मेट के लिए बनाया था। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें