अपूर्वा की पोस्ट
पोस्ट की पहली स्लाइड में लिखा था, 'ट्रिगर वार्निंग: इस पोस्ट में एसिड अटैक, बलात्कार की धमकियां और मौत की धमकियां शामिल हैं।' अगली 19 स्लाइडों में नफरत, गाली-गलौज, बलात्कार की धमकियां और मौत की धमकियों से भरे मैसेज और टिप्पणियां थीं, जिनमें 'मां बाप ने कुछ सिखाया नहीं क्या?', 'घटिया लड़की', 'क्या तुम्हें शर्म नहीं आती?', 'ध्यान आकर्षित करने वाला व्यवहार' जैसी टिप्पणियां थीं। ये उनके द्वारा साझा किए गए सैकड़ों मैसेज के स्क्रीनशॉट में से कुछ टिप्पणियां थीं।
The Raja Saab: कहां अटकी है प्रभास की राजा साहब, कब होगी रिलीज; निर्देशक मारुति ने दिया बड़ा अपडेट
विवाद के बाद हटाई थीं सभी पोस्ट
अपूर्वा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपने प्रशंसकों के बीच 'द रिबेल किड' के रूप में जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की माता-पिता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों के बाद पैदा हुए विवाद के कारण अपने सभी पोस्ट हटा दिए थे। विवाद के कारण राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया और होस्ट समय रैना और पैनलिस्ट मुखीजा सहित शो आयोजकों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गईं।