टी20 वर्ल्डकप फाइनल देखने पहुंचे सेलेब्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@aparshakti_khurana
क्रिकेट को लेकर हमारे देश में एक अलग तरह की दीवानगी नजर आती है। जब बात टी20 वर्ल्डकप की हो तो क्रिकेटर प्रेमियों की दिल की धड़कने बढ़ जाती है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच चल रहा है। इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। अपारशक्ति खुराना के अलावा कई सेलेब्स इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं।
अपारशक्ति खुराना ने सिंगर मनमीत संग साझा की तस्वीरें
बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना सिंगर मनमीत (मीत ब्रदर्स) के साथ टी20 वर्ल्डकप देखने पहुंचे हैं। एक्टर ने मैच से पहले की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में शेयर की हैं। वह मैच देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
क्रिकेट से जुड़े दिग्गज भी मैच देखने पहुंचे
बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी दिग्गज हस्तियां भी टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच देखने पहुंचे। रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव को मैच एंज्वॉय करते हुए देखा गया। इन क्रिकेटर्स के साथ परिवार के लोगों भी साथ में मैच देखने आए हैं।