फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराना ब्रदर्स ने मनाया ‘थामा’ के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का जश्न, वायरल वीडियो में दिखा मस्ती भरा अंदाज

Wed, 29 Oct 2025 05:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Thamma  Box Office Success: मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। इस बात का जश्न आयुष्मान खुराना ने अलग ढंग से मनाया।

विज्ञापन
अपारशक्ति और आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘थामा’ को बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 100 कराेड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह अपना बजट वसूलने के करीब भी पहुंच गई है। इस बात से फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना काफी खुश हैं। साथ ही उनके भाई और मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आए एक्टर अपारशक्ति की भी खुशी सातवें आसमान पर है। दोनों भाइयों ने मिलकर ‘थामा’ की सफलता का जश्न अलग ही ढंग से मनाया है। 

दोनों भाइयों का दिखा मस्ती भरा अंदाज 

विज्ञापन

अपारशक्ति ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे आयुष्मान ने भी री-पोस्ट किया है। इस वीडियो में आयुष्मान वैंपायर के रोल में दिख रहे हैं। अपारशक्ति उन्हें देखकर कहते हैं, ‘वेलकम टू द यूनिवर्स।’ इसके बाद वह बताते हैं कि ‘थामा’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। 

ऑडियंस को कहा शुक्रिया 
इस वीडियो के साथ अपारशक्ति ने लिखा है, ‘हम तो सोचे कि बिक्की की गर्लफ्रेंड ही भूतिया है, यहां तो हमारा अपना भाई भी भूतिया (वैंपायर) निकला। पर क्या करें, खून का रिश्ता है हमारा। ऊपर से मैं बिट्टू हूं और साथ में हम बिट्ट-टू-मच हैं। उम्मीद है कि आप सभी को ‘थामा’ देखने का थामाकेदार अनुभव हुआ होगा।’ मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 'मुंज्या 2' में 'लापता लेडीज' फेम प्रतिभा रांटा की एंट्री? डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने तोड़ी चुप्पी 
 


कितना हो चुका है ‘थामा’ का कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘थामा’ ने अब तक 102.62 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने आज यानी 9वें दिन भी 1.27 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात तक इस कलेक्शन में इजाफा होगा। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें