आज डायरेक्टर इम्तियाज अली अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें अनुष्का शर्मा ने एक अलग अंदाज में विश किया है। ये तो सभी जानते हैं कि इम्तियाज इन दिनों अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' की शूटिंग में बिजी हैं जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को कास्ट किया गया है।
अनुष्का ने इम्तियाज को विश करते हुए फिल्म के एक सीन की फोटो ट्विटर पर शेयर की है। अनुष्का ने ट्वीट किया, 'हैप्पी हैप्पी टू इम्तियाज सर जी!! अनुष्का को सेजल से मिलवाने के लिए शुक्रिया।'
Happy happy to Imtiaz sir ji !! Thank you for making Anushka meet Sejal ❤ pic.twitter.com/6tLTd68di3
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) June 16, 2017
इस फोटो में शाहरुख पगड़ी बांधे और अनुष्का सलवार कमीज में नजर आ रही हैं। इससे साफ होता है किंग खान फिल्म में एक सरदार के किरदार में नजर आएंगे जिसका नाम होगा 'हैरी'। ये तीसरी बार है जब अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी।
इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी', 'जब तक है जान' में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग यूरोप और पंजाब में की जा रही है। ये फिल्म पहले 11 अगस्त को रिलीज की जानी थी लेकिन अब ये 4 अगस्त को आ रही है।