फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिल्लौरी’ के बाद इस फिल्म में दिखेंगी अनुष्का शर्मा

Mon, 01 May 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
विज्ञापन
'NH10' और 'फिल्लौरी' के बाद एक बार फिर अनुष्का शर्मा अपने होम प्रोडक्शन के तले एक फिल्म बनाने जा रही है। बता दें कि अब तक अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन में सिर्फ दो ही फिल्में बनाई गई हैं। लेकिन अब एक बार फिर अनुष्का ने अपनी अगली होम प्रोडक्शन फिल्म का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


खबरों की माने तो उनकी अगली फिल्म का नाम ‘परी’ है। इस फिल्म में अनुष्का के साथ बंगाली एक्टर परमब्रत चटर्जी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। भले ही परमब्रत को हिंदी सिनेमा जगत में कोई ना जानता हो लेकिन वो बंगाल के फेमस कलाकारों में से एक है।

गौरतलब हैं कि परमब्रत ने पहली बार हिंदी सिनेमा में सुजॉय घोष  द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कहानी’ में काम किया था। इस फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में थी।
विज्ञापन


परमब्रत ने इस फिल्म में पुलिस अफसर का रोल किया था। बता दें कि फिल्म 'परी' को प्रोसित रॉय  डायरेक्ट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जून में शुरू हो जायेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  'बाहुबली' के भल्लाल देव की 'असल जिंदगी का सच', आप नहीं जानते होंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें