मीरा राजपूत-शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा ने शाहिद के लिए लिखा खूबसूरत मैसेज
मीरा कपूर ने आज सोमवार को एक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पति शाहिद कपूर के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'दस साल बाद भी तुम वैसे ही हो और हमेशा रहोगे। तुम और मैं और अब हम'।
मीरा राजपूत-शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा के देवर ने किया रिएक्ट
शाहिद कपूर और मीरा के स्पेशल दिन पर नेटजिन्स बधाईयां दे रहे हैं। साथ ही कई सेलेब्स ने भी विश किया है। दीया मिर्जा ने रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। कियारा आडवाणी ने भी रिएक्शन दिया है। मीरा राजपूर के देवर और एक्टर ईशान खट्टर ने लिखा है, 'हैप्पी 10 फैम'। इसके अलावा यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप फेवरेट कपल हो, सालगिरह पर बधाई'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी जबर्दस्त है'।