पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के बाद शोक जताने के लिए किए गए ट्वीट में अनुष्का ने दो-दो बार उनका नाम गलत कर दिया। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का सोमवार शाम शिलांग में निधन हो गया। इस पर बॉलीवुड के कई सितारों ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी कलाम के लिए ट्वीट किया, लेकिन उनसे गलती ये हो गई कि उन्होंने कलाम का नाम गलत लिख दिया। अनुष्का ने एपीजे अब्दुल कलाम की जगह एबीजे कलाम आजाद लिखा।
इस ट्वीट पर जब अनुष्का को भला-बुरा सुनना पड़ा तो उन्होने अपनी गलती को सुधारा लेकिन ये सुधार भी कमाल का रहा इस बार उन्होने एपीजे कलाम आजाद लिखा। लगातार दो बार गलती देख उनके कई फॉलोवर्स ने भी उन्हे खूब डांटा।
तीसरी बार में किया अनुष्का ने सही ट्वीट
अनुष्का ने दो बार गलत ट्वीट करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति का नाम सही लिखा। लेकिन तब तक उन्हे सामान्य ज्ञान और एक महान हस्ती की मौत पर इस तरह की लापरवाही के लिए काफी कुछ सुनना पड़ा।
कई फॉलोवर्स ने तो अनुष्का को कभी-कभी अपने देश के बारे में पढ़ लेने और कुछ जान लेने की भी सलाह दी। ये है अनुष्का का ट्वीट जिसे दो बार गलत नाम के साथ पोस्ट करने के बाद तीसरी बार में उन्होने ये ट्वीट किया।
Very sad to hear about the passing of APJ Abdul Kalam . Loss of an inspiring visionary and a wonderful soul .May his soul RIP.— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) July 27, 2015
मान गए, अनुष्का आप भी आलिया की बहन हो
अनुष्का की इस बड़ी गलती अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर कमाल आर खान ने भी उन्हे आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि 'पढिए इंटेलिजेंट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ट्वीट, हद हो गई यार। आशिकी से ही टाइम नहीं मिलता।' साथ ही उन्होंने अनुष्का को नॉलेज के मामले में आलिया की बहन बताते हुए मजाक उड़ाया। देखिए ये है कमाल खान का ट्वीट।
Pls RT this if you think today @AnushkaSharma has proved that she is a real sister of @aliaa08 by knowledge.— Kamaal R Khan-KRK (@kamaalrkhan) July 27, 2015