अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों बैंकॉक में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बैंकॉक की सड़कों पर घूमती हुई सेल्फी ले रही हैं। अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बैंकॉक की इस ट्रिप में कुछ खास नहीं किया..इसलिए बैंकॉक की सबसे फेमस चीजों में से एक ट्रैफिक के साथ मेरी सेल्फी है'।
फैंस ने अनुष्का की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाया है और साथ ही कुछ मजेदार कमेंट भी किए है। एक फैन ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह जिंगल-जिंगल मेमोरी ऑफ बादशाह कंपनी है'। एक दूसरे फैन कमेंट करते हुए लिखा, 'हमारी भाभी कैसी हो, अनुष्का भाभी जैसी हो'। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, 'विराट भइया किधर है'। वहीं, एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ट्रैफिक में आपकी सेल्फी अच्छी लग रही है'।
इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा व्हाइट डीपनेक टॉप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना लुक गले में चैन और ब्लैक डिजाइनर शेड्स के साथ पूरा किया है। वहीं अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जहां वह अपने फैंस के साथ अपनी हर अपडेट शेयर करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करे तो अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बहुत जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: शहनाज गिल ने अजान सुनकर बीच में रोका अपना गाना, वीडियो देख जमकर तारीफ कर फैंस