फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंगो ड्रेस में सुरैय्या स्टाईल का काजल लगाकर आयीं अनुष्का

Tue, 22 Jan 2013 01:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने गेटअप की वजह से चर्चाओं में रहने वाली अनुष्का शर्मा फिल्म फेयर अवॉर्ड कार्यक्रम में भी अलग अंदाज में नजर आयीं। उनकी ड्रेस से लेकर उनकी बॉडी लैंग्वेज भी बदली बदली नजर आ रही थी। अनुष्का इस कार्यक्रम में पीला गाऊन पहन कर आयीं।
विज्ञापन

 
जब पत्रकारों ने उनसे इस गेटअप के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं यहां मैंगो बनकर आयी हूं। उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी जोड़ा कि देखो यह मैंगो किसको किसको पसंत आता है। अनुष्का इस ड्रेस में पूरी तरह से अलग दिख रहीं थीं। उनकी बॉडी लैंग्वेज भी बदली-बदली हुयी थी।



अनुष्का ने आंखों में काजल भी अलग अंदाज में लगाया था। जैसाकि कभी अभिनेत्री सुरैय्या लगाया करती थीं। उनके इस लुक की सभी तारीफ कर रहे थे। अनुष्का को इस कार्यक्रम में फिल्म 'जब तक है जान' के लिए बेस्ट सहायक अभिनेत्री का खिताब मिला। इस खिताब को पाने के बाद अनुष्का ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों के साथ फोटो सेशन में भाग लिया। उन्होंने यहां सबसे ज्यादा वक्त करन जौहर को दिया।
विज्ञापन


अनुष्का इस कार्यक्रम में पूरे समय रहीं। उन्होंने यहां एक स्टेज परफार्मेंस भी दी। अनुष्का को पसंद करने वालों को उनका यह ड्रेसिंग सेंस खूब रास आया। हालांकि कुछ लोग वहां ऐसे भी थे जो अनुष्का से कटने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें