फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय शेड्यूल से दो महीने पहले सेट पर पहुंची अनुष्का, मां बनने के बाद शूटिंग की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Wed, 31 Mar 2021 04:44 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद शूटिंग शुरू कर दी है।
  • इस साल जनवरी में अनुष्का मां बनीं।
  • मुंबई में उन्हें विज्ञापन के लिए शूटिंग करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल के पहले महीने में मां बनने के तीन महीने के पहले ही अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शूटिंग शुरू कर दी है। एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग करने पहुंची अनुष्का शर्मा की कुछ खास तस्वीरें ‘अमर उजाला’ के पाठकों के लिए हम सहेज लाए हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का पूरी तरह फिट दिख रही हैं। उनका रूप लावण्य भी इन तस्वीरों में मां बनने के बाद कई गुना बढ़ गया दिख रहा है।

विज्ञापन


चर्चा यही थी कि सुपरस्टार अनुष्का शर्मा फिलहाल कैमरे का सामना नहीं करने वाली हैं। उनकी डायरी की देख रेख करने वालों का कहना रहा है कि वह मई में अपनी नए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू करेंगी। लेकिन, उन्होंने तय शेड्यूल से दो महीने पहले ही  शूटिंग शुरू कर दी है।

इस साल जनवरी में अनुष्का मां बनीं। मई में उनका काम पर वापस लौटना तय हुआ था। मुंबई में उन्हें विज्ञापन के लिए शूटिंग करते हुए देखा गया और इस दौरान वह पूरी तरह फिट और बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग पर मौजूद लोगों के मुताबिक, “बेशक अनुष्का पहले की तरह ही काफी चुस्त तंदुरुस्त दिख रही हैं। एक मां की पूरी ज़िम्मेदारी निभाते हुए वह अपने वर्क-लाइफ़ और पर्सनल-लाइफ़ को अच्छी तरह बैलेंस करने के लिए तैयार हैं। अपनी समय की पाबंदी के लिए मशहूर रहीं अनुष्का खुद इस शूटिंग के लिए काफी उत्साहित दिखीं।” पता चला कि वह सेट पर तय समय से पहले ही पहुंच गईं थीं।

जानकारी के मुताबिक अनुष्का अगले कुछ दिनों तक तमाम प्रीमियम ब्रांड्स के लिए विज्ञापनों की लगातार शूटिंग करने वाली हैं। अनुष्का के बारे में चर्चा है कि अपनी अगली फिल्म का एलान भी वह अप्रैल महीने में कर सकती हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ के बाद से उन्होंने कोई नई फिल्म नहीं की है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी में वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन की तैयारी काफी अरसे से चलती रही है, लेकिन अब ये सीरीज संभवत: नहीं बनेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें