तमिल फिल्म मास्टर के निर्देशक लोकेश कनगराज का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद फिलहाल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्विटर पर एक नोट लिखकर इसकी जानकारी दी है।
लोकेश ने लिखा- 'सभी को हैलो, मैं यह अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों की जानकारी के लिए लिख रहा हूं कि मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं अभी एक निजी अस्पताल में भर्ती हूं जहां मेरा अच्छा ख्याल रखा जा रहा है। जल्दी ही और मजबूती के साथ वापसी कर रहूंगा।‘ लोकेश के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के उनके सहयोगियों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कीं।