फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर रहकर एक फोटोग्राफर भी बनीं अनुष्का शर्मा, अपने पति विराट के लिए किया प्रोफेशनल फोटोशूट

Tue, 25 Aug 2020 08:14 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री का काम करने के बाद निर्माता बन चुकी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अब एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी बन गई हैं। हालांकि, वह कहीं बाहर निकलकर फोटोग्राफी नहीं कर रही हैं बल्कि उन्होंने अपने पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का अपने घर में ही फोटोशूट किया है। यह फोटोशूट एक ई-कॉमर्स कंपनी के विज्ञापन के लिए किया गया है।

विज्ञापन


ज्ञात है कि संयुक्त राष्ट्र अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल शुरू होने वाला है। इसकी एक टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान होने के नाते विराट बीते शुक्रवार को ही दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु की ही एक ई-कॉमर्स कंपनी के लिए यह फोटोशूट उन्होंने दुबई रवाना होने से एक दिन पहले ही करवाया है। इस फोटोशूट को किया जरूर अनुष्का शर्मा ने है लेकिन उनको इस काम में निर्देशित करने वाले जाने-माने फोटोग्राफर और निर्देशक कॉलस्टोन जूलियन हैं। इस पूरी फोटोग्राफी को अंजाम देने के लिए कंपनी ने कॉलस्टोन को ही चुना था लेकिन विराट इसके लिए तैयार नहीं हुए। 

विज्ञापन

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
उनका मानना था कि उन्हें जल्द ही एक बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनना है। और अपने घर पर इस काम को करके वह सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का हनन नहीं कर सकते। इस वजह से यह फोटोशूट अनुष्का ने किया और कॉलस्टोन उन्हें वीडियो कॉल के जरिए निर्देशित करते रहे। काम निपट जाने के बाद अगले ही दिन विराट दुबई के लिए रवाना हो गए।

वैसे भी अनुष्का शर्मा के लिए कैमरे के आगे और पीछे रहना कोई बड़ी बात नहीं है। वह एक अभिनेत्री के रूप में काम करके शानदार प्रस्तुति दे चुकी हैं। और, अब लगातार नए प्रोजेक्ट्स का निर्माण करके अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर रही हैं। पर्दे पर तो उन्हें अंतिम बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। लेकिन, एक निर्माता के रूप में वह 'पाताल लोक' जैसी वेब सीरीज और 'बुलबुल' जैसी वेब फिल्म बनाकर सुर्खियों में हैं।

पढ़ें: शारदा सिन्हा के निधन की उड़ी अफवाह, वीडियो साझा कर लोक गायिका बोली- 'मैं ठीक हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें