फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो! अनुष्का शर्मा आपसे बात करना चाहती हैं, ये रहा उनका नंबर

Thu, 23 Feb 2017 10:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
विज्ञापन
अगर आपको अनुष्का शर्मा का फोन नंबर मिल जाए तो कैसा रहेगा। इतना ही नहीं वाट्सऐप पर भी वो आपसे बात करने लगें फिर तो मौज ही मौज। जी हां, अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस के लिए एक फोन नंबर जारी ‌किया है। इस नंबर से आप अनुष्का को वाट्सऐप पर जोड़ सकते हैं। साथ ही उनसे बातें भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया अपना वाट्सऐप नंबर, अब कभी भी उनसे करिए बात

अनुष्का शर्मा
दरअससल, अनुष्का शर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिल्लौरी' के प्रमोशन के लिए एक नया तरीका ढूंढ निकाला है। फॉक्स स्टार स्टूडियो की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शिखा कपूर ने एक बयान में कहा- 'फिल्म प्रमोशन के दौरान सेलेब्रिटी गायब हो जाता है।

हम अपनी फिल्म को लेकर लगातार जमीन तैयार करते रहना चाहते हैं ताकि लोग उनसे जुड़े रहें। इस नंबर के जरिए वो फैंस के साथ वाट्सएप के वीडियो कॉलिंग फीचर के द्वारा जुड़ी रहेंगी। यह नंबर है- 9867473178।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया अपना वाट्सऐप नंबर, अब कभी भी उनसे करिए बात

अनुष्का शर्मा
इस नंबर को शशि नाम से रजिस्टर करवाया गया है। फिल्म में अनुष्का का नाम शशि है। यह नंबर फिल्म के प्रचार अभियान के दौरान लगातार यूज किया जाएगा। शिखा ने आगे कहा कि फिल्लौरी की कहानी काफी अलग है। इसमें लीड एक्टर ने एक दोस्ताना भूत की भूमिका निभाई है। इसी वजह से हमें इस तरह का आइडिया आया जो किसी सपने जैसा और यूनिक हो।

इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो और क्लीन स्लेट फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म के डायरेक्टर अनशई लाल हैं। ये फिल्मर 24 मार्च को रिलीज हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें