फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: मिसेज कोहली पुकारे जाने पर अनुष्का ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मेरे कान बज रहे हैं'

Sat, 25 Mar 2023 03:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फोटोग्राफर्स को 'मिसेज कोहली' चिल्लाते देख अनुष्का शरमा गईं। मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, 'रिलैक्स! तुम सब क्यों चिल्ला रहे हो?
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फैंस के पसंदीदा कपल्स में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं। इतना ही नहीं, दोनों को एक-दूसरे का नाम लेकर अक्सर फैंस मजाक में छेड़ते नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में हुआ। अनुष्का एक इवेंट में शामिल हुईं। यहां फोटोग्राफर्स एक्ट्रेस से तस्वीरों के लिए गुजारिश करने लगे और उन्हें 'मिसेज कोहली' कहकर पुकारने लगे। 

विज्ञापन

Bollywood : चाय के दीवाने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, मजे से लेते हैं गरमा-गरम चाय की चुस्कियां

शरमाती नजर आईं अनुष्का
फोटोग्राफर्स को 'मिसेज कोहली' चिल्लाते देख अनुष्का शरमा गईं। मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, 'रिलैक्स! तुम सब क्यों चिल्ला रहे हो? इंतजार करो! मेरे कान थक गए हैं। मैं कल से चिल्ला रही हूं।' इसके बाद जब फोटोग्राफर्स ने कहा कि वे ऐसे फंक्शन में उन्हें मिस करते हैं, तो अनुष्का हंस पड़ीं। उन्होंने कहा, 'मेरे कान बज रहे हैं।' अनुष्का का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


यूजर्स ने निकाला गुस्सा
अनुष्का शर्मा भले ही 'मिसेज कोहली' कहे जाने पर हंसती नजर आईं, लेकिन उनके फैंस को पैपराजी की यह बात पसंद नहीं आई। यूजर्स जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उनकी अपनी एक पहचान है। आखिर क्या जरूरत है उन्हें मिसेज कोहली कहने की।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मीडिया का यह अंदाज सही नहीं है।' इसके अलावा यूजर्स अनुष्का के लुक की भी तारीफ करते नजर आए।
विज्ञापन

Farzi: शाहिद कपूर की 'फर्जी' ने दी 'मिर्जापुर' को मात, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज

इस फिल्म में आएंगी नजर
बता दें कि अनुष्का इवेंट में ब्लैक थाई हाई स्लिट गाउन में पहुंचीं। हमेशा की तरह अपने लुक से उन्होंने महफिल लूट ली। फोटोग्राफर्स को उन्होंने जमकर पोज दिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी, जो झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है।
Jacqueline Fernandez: जैकलीन के नाम सुकेश की इश्क वाली एक और चिट्ठी, लिखा- मेरी बोम्मा, मैं तुम्हारी एनर्जी...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें