फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इतिहास दोहराया गया’, डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की जीत पर अनुष्का शर्मा ने जताई खुशी; दी ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 06 Feb 2026 08:19 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka Sharma: वूमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में आरसीबी की जीत पर अब अनुष्का शर्मा ने खुशी जताई है। जानिए उन्होंने इस जीत पर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा ने आरसीबी की जीत पर जताई खुशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@anushkasharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे संस्करण का फाइनल हुआ। ये मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम किया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी की महिलाओं ने एक बार फिर ट्रॉफी को अपने नाम किया। आरसीबी की इस जीत पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी खुशी जताई है।

अनुष्का ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

आरसीबी की पुरुष टीम के पूर्व कप्तान और सदस्य विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की जीत पर काफी खुश हैं। अनुष्का ने इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर आरसीबी महिला टीम की दूसरी बार ट्रॉफी उठाते हुए एक तस्वीर साझा की। इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाते हुए उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘आरसीबी महिला टीम ने फिर कमाल कर दिखाया। इतिहास दोहराया गया।’

स्मृति की कप्तानी में दूसरी बार आरसीबी ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल में चार साल में ये आरसीबी का दूसरा खिताब है। इससे पहले साल 2024 में भी आरसीबी ने स्मृति मंधाना की ही कप्तानी में ट्रॉफी उठायी थी। अब 2026 में एक बार फिर स्मृति मंधाना ने आरसीबी को डब्ल्यूपीएल का चैंपियन बनाया है।

यह खबर भी पढ़ेंः Vadh 2 Movie Review: बांधकर रखती है ‘वध 2’, अभिनय सबसे मजबूत पक्ष; क्लाइमैक्स में पासा पलटते हैं निर्देशक

लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं अनुष्का
अनुष्का शर्मा की बात करें तो वो काफी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में लीड रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वो 2022 में ओटीटी पर आई फिल्म ‘कला’ में एक गाने में सिर्फ नजर आई थीं। हालांकि, उनकी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ लंबे वक्त से अटकी हुई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनी ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। बाद में फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की भी योजना थी, लेकिन वहां भी अब तक फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। फिलहाल अनुष्का विराट कोहली के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें