फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ को भी थिएटर में सात दिन पूरे हो चुके हैं। इनके अलावा जावेद जाफरी की फिल्म ‘मयसभा’ भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। जानिए, इन फिल्मों ने गुरुवार को कितनी कमाई की है।
फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मर्दानी 3’ ने सातवें दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने सातवें दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। छठे दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 26.30 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का कलेक्शन सात दिन में आकर ही बहुत कम हो चुका है। अब फिल्म वीकएंड पर ही अपने कलेक्शन में कुछ इजाफा कर सकती है।
बॉर्डर 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘बॉर्डर 2’ ने चौहदवें भी की अच्छी कमाई
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने चौहदवें दिन यानी गुरुवार को 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने बुधवार को 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 294.25 करोड़ रुपये हो चुका है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार फिल्म अभी 300 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी। लेकिन मेकर्स ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उनकी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म 'मयसभा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मयसभा’ की लाखों में सिमटी कमाई
फिल्म ‘मयसभा’ ने ओपनिंग डे पर ही धीमी शुरुआत की थी। अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट कर रहा गया है। फिल्म ने सातवें 5 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं छठे दिन सिर्फ 6 लाख रुपये कमाए। फिल्म ‘मयसभा’ का कुल कलेक्शन अब तक 78 लाख रुपये हो चुका है। फिल्म ‘तुम्बाड़’ फेम डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने इस फिल्म को बनाया है।