फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 से अधिक समाचार वेबसाइट पर छायी अनुष्का, बनी डिजीटल जगत में नंबर वन!

Fri, 28 Sep 2018 10:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्कॉर ट्रेंड इंडिया
विज्ञापन

अपनी फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन के चलते अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले दिनों हर न्यूज वेबसाइट पर छायी हुई थीं। इसी के चलते स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के डिजीटल न्यूज चार्ट पर वह बाकी बॉलीवुड अभिनेत्रीयों को पिछे छोडते हुए नंबर वन बन गयीं हैं। पिछले दिनों फिल्म 'स्त्री' की सफलता की वजह से श्रद्घा कपूर डिजीटल जगत में नंबर वन स्थान पर बनी हुई थीं। लेकिन अनुष्का की लोकप्रियता ने श्रद्घा कपूर को नंबर वन स्थान से हटाया है।

विज्ञापन


 स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह संस्थापक अश्वनी कौल बताते हैं, 'सुई धागा के प्रमोशन के वक्त अनुष्का के किरदार को लेकर सोशल मीडिया और डिजीटल प्लेटफॉर्म पर काफी मेम्स बनें। इसलिए फिल्म के प्रमोशन और मीडिया इंटरव्यू के अलावा इन मेम्स की वजह से अनुष्का की मीडिया में लोकप्रियता बनी रही।'

अनुष्का शर्मा इस वक्त 100 अंकों के साथ नंबर वन स्थान पर तो ‘स्त्री’ श्रद्घा कपूर 85 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ‘मनमर्जिया’ एक्ट्रेस तापसी पन्नू 77 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दीपिका 62 अंकों के साथ चौथे स्थान पर और प्रियंका 51 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर हैं। यह आंकडे अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं।
विज्ञापन


अश्वनी कौल बतातें हैं, '14 भारतीय भाषाओं के 500 से अधिक न्यूज वेबसाइट में बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारें में लिखे समाचारों के अनुसार सितारों की लोकप्रियता को मापा जाता हैं। पिछले दिनों, डिजीटल दुनिया में अनुष्का के इंटरव्यूज, वीडियो, आर्टिकल और न्यूज ही देखी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें