फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शर्त पर विराट के पास लौटीं अनुष्का शर्मा!

Mon, 30 May 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले हफ्ते सोशल मीडिया में क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की जश्न मनाते तस्वीरें अचानक सामने आईं। साफ हो गया कि दोनों पुरानी नाराजगी भुलाकर फिर साथ-साथ हैं। परंतु सूत्रों की मानें को इस बार अनुष्का अपनी शर्तों के साथ विराट के पास लौटी हैं। सूत्रों का कहना है कि अनुष्का ने विराट से साफ कहा है कि वह दोनों के रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया या फिर मीडिया में कोई बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन


यह भी तय हुआ है कि विराट के मैचों में अनुष्का कम ही दिखेंगी, जिससे मैच का परिणाम जो भी हो, लोगों को अनुष्का के बारे में बात करने का ज्यादा मौका नहीं मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि विराट और अनुष्का ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए अपनी रिलेशनशिप को लोगों की नजर से बचा कर रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें