फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID 19: विराट और अनुष्का ने दान किए दो करोड़ रुपये, इस तरह करेंगे पीड़ितों की मदद

Fri, 07 May 2021 11:10 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • विराट-अनुष्का ने जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया है।
  • दोनों ने मदद के लिये दो करोड़ रुपये का दान किया है।
  • उनका लक्ष्य सात करोड़ रुपये जुटाने का है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोगों की मदद से आगे आए हैं। विराट-अनुष्का ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया है। दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही दोनों ने मदद के लिये दो करोड़ रुपये का दान किया है। उनका लक्ष्य सात करोड़ रुपये जुटाने का है।

विज्ञापन


अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हमारा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लड़ रहा है। हमारा हेल्थकेयर सिस्टम कई मुश्किलों का सामना कर रहा है, अपने लोगों को तकलीफ में देख मेरा दिल दुखता है। इसलिए मैंने और विराट ने एक अभियान की शुरुआत की है, कोविड 19 रिलीफ के लिए फंड इक्ट्ठा करने के लिए। हम सभी मिलकर इस संकट से उभरेंगे। इस मुश्किल समय में आपका योगदान लोगों की जान बचा सकेगा।


यह अभियान केटो पर सात दिन तक चलाया जाएगा। इससे जुटायी गयी धनराशि एसीटी ग्रांट्स नामक संस्था को दी जाएगी जो कि ऑक्सीजन और चिकित्सा से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में काम करती है।
विज्ञापन



विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने वायरस के खिलाफ जंग में अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत को अभी हमारी सबसे अधिक सहायता की जरूरत है। हमने इस विश्वास के साथ धन जुटाने का बीड़ा उठाया है हम जरूरतमंद लोगों के लिये पर्याप्त धन जुटा सके। हमें विश्वास है कि लोग अपने देशवासियों की मदद के लिये आगे आएंगे। हम एकजुट हैं और हम इससे पार पाने में सफल रहेंगे।’’
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें