फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सरकार ने दिलीप कुमार व राजकपूर के पैतृक आवासों को संरक्षण में लेने की प्रक्रिया शुरू की

Fri, 07 May 2021 07:40 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पेशावर

सार

  • राज कपूर की हवेली के मालिक अली कादिर ने 20 करोड़ रूपये मांगे थे
  • दिलीप कुमार की हवेली के मालिक गुल रहमान मोहम्मद ने कहा था कि सरकार को 3.50 करोड़ की बाजार दर पर उसे खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
पेशावर में राज कपूर और दिलीप कुमार की हवेली - फोटो : बीबीसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखा की प्रांतीय सरकार ने शहर में बॉलीवुड के महान अभिनेताओं- दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक आवासों को संग्रहालय में तब्दील करने के लिए उन्हें औपचारिक तौर पर संरक्षण में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पेशावर के उपायुक्त खालिद महमूद ने बुधवार को इन ऐतिहासिक भवनों के मौजूदा मालिकों को अंतिम नोटिस जारी किया और उन्हें 18 मई को तलब किया।

ये लोग खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा इन हवेलियों के तय किए गए दाम पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं । प्रांतीय सरकार या अदालत मकानों के मूल्यों में वृद्धि का आदेश दे सकती है।

पहले प्रांतीय सरकार ने कपूर की 6.25 मारला और कुमार की चार मारला की हवेलियों के लिए क्रमश: 1.50 करोड़ और 80 लाख रूपये दाम तय किए थे। इन दोनों हवेलियों को संग्रहालय में तब्दील करने की योजना है। भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान में जमीन के क्षेत्रफल को मापने की इकाई मारला है। एक मारला में 272.25 वर्ग फुट होते हैं।
विज्ञापन


कपूर की हवेली के मालिक अली कादिर ने 20 करोड़ रूपये मांगे थे जबकि कुमार की हवेली के मालिक गुल रहमान मोहम्मद ने कहा था कि सरकार को 3.50 करोड़ की बाजार दर पर उसे खरीदना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें