फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही बेटे को लांच करेंगी भाग्यश्री

Tue, 30 Oct 2012 02:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी दौर में सूरज बड़जात्या की सुपरहिट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करनेवाली अभिनेत्री भाग्यश्री अब अपने 21 साल के बेटे को लांच करने जा रही हैं। जी हां, मां भाग्यश्री बेटे अभिमन्यु को बॉलीवुड में पारी की शुरुआत कराने के लिए प्लेटफॉर्म बना रहीं हैं।
विज्ञापन


इन दिनों वे बेटे के ग्रूमिंग पर खास ध्यान दे रही हैं। साथ ही बी टाउन में होनेवाले सारे फिल्मी इवेंट्स और पार्टी में वे लोगों से अभिमन्यु को मिलवा रही हैं। इससे साफ संकेत नजर आ रहे हैं कि भाग्यश्री ने पूरी तरह मन बना लिया है कि वे बेटे को जल्द ही किसी फिल्म से लांच करेंगी।

संभवत: अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर से ही वह बेटे की पहली शुरुआत करें। हालांकि जब भाग्यश्री से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से उत्तर नहीं दिये। उन्होंने कहा कि फिलवक्त नहीं, लेकिन भविष्य में हो सकता है कि अभिमन्यु फिल्मों में आये, लेकिन वे खुद उन्हें लांच करेंगी यह अब तक तय नहीं है।
विज्ञापन


बताते चलें कि भाग्यश्री ने मैंने प्यार किया की शूटिंग के दौरान ही हिमालय से शादी कर ली थी। उस वक्त वह 19 साल की थी। मैने प्यार किया फिल्म ने भाग्यश्री को एक स्टार का दर्जा दिया था। उसके बाद भाग्यश्री का वैसा जादू किसी फिल्म में नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें