फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किक' में सलमान का साथ चाहती हैं अनुष्का और दीपिका

Thu, 06 Dec 2012 11:00 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
साजिद नाडियावाला की एक्शन फिल्म 'किक' के लिए सलमान खान को कास्ट कर लिया गया है। फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि इस फिल्म के लिए सलमान ने 80 करोड़ रूपए मांगे हैं। हालांकि सलमान की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई है।
विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि इस मेगाबजट फिल्म के लिए अभी नायिका की घोषणा नहीं हुई है। इंडस्ट्री से गुपचुप आ रहीं खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा दोनों ही इस फिल्म में काम करना चाहती हैं। उन्होंने इसके लिए मल्टीएप्रोच भी करना शुरू कर दिया है। खबर है कि इन दोनों नायिकाओं ने बारी-बारी सलमान खान से इस फिल्म को करने की इच्छा जता दी है।

इंडस्ट्री को पहचानने वाले लोग जानते हैं कि सलमान की फिल्म में नायिका कौन होगी इस बात का फैसला बहुत हद तक सलमान खान के साथ ऊपर निर्भर करता है। दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा दोनों ही इन दिनों एक के बाद एक हिट
विज्ञापन

फिल्म दे रही हैं। इन दोनों की जोड़ी भी हर बड़े कलाकार के साथ बन रही है। अब देखना यह है कि सलमान खान की रजामंदी किस नायिका पर बनती है।

'किक' की शूटिंग दिसंबर के आखिरी सप्ताह से शुरू हो जाएगी। 'किक' फिल्म तेलुगू की सुपरहिट फिल्म 'किक' का रीमेक है। 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में रवि तेजा और इलीना डीक्रूज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की पटकथा चेतन भगत ने लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें