विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरु की बिजली का मनडोला' 11 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर और प्रोमो जारी हो गया है। एक अलग किस्म की ऐक्टिंग, भदेसपन और बोल्डनेस के साथ एक और खास चीज दर्शकों को लुभा रही है। यह चीज 'गुलाबो' है। इस फिल्म में इस गुलाबो का दिलचस्प करेक्टर है।
'गुलाबो' दरअसल गुलाबी रंग की एक भैस या गाय है। जो इंसानों की तरह मुस्कुराती है। फिल्म के हर प्रोमो में 'गुलाबो' को दिखाया जा रहा है। विशाल ने इस बात को रहस्य बनाकर रखा है कि यह गुलाबी भैंस फिल्म में कर क्या रही है। अभी तक फिल्म से जुड़ी जो खबरें लीक हुई हैं उनमें इस बात के संकेत हैं कि यह गुलाबी भैस आसमान से उड़कर आई है। मजे की बात यह है कि सिर्फ पंकज को दिखती है और उसी से बात करती है।
विशाल भारद्वाज की पूरी कोशिश है कि 'गुलाबो' का रहस्य फिल्म रिलीज होने के बाद ही सबको पता चले। एक रेडियो स्टेशन पर फिल्म का संगीत लांच करते हुए विशाल ने कहा, 'गुलाबो के आइटम नंबर होने की बात ज्यादा ही खिंच रही है। ऎसा कुछ भी नहीं है। वह सिर्फ एक किरदार है।' गुलाबो' की तरह फिल्म के किरदारों के नाम भी दिलचस्प हैं। फिल्म के नाम के अनुसार मटरू हैं इमरान खान, बिजली हैं अनुष्का शर्मा और मंडोला हैं पंकज कपूर।