फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: सेक्रेड गेम्स में ट्रांसजेंडर को कास्ट करना चाहते थे अनुराग, कहा- कोई नहीं बनना चाहता था कुकू

Thu, 07 Sep 2023 12:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हड्डी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लीग से हटकर फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप का नाम बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर्स में शुमार किया जाता है।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हड्डी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लीग से हटकर फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप का नाम बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर्स में शुमार किया जाता है। बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने वाले अनुराग कश्यप एक बार बार फिर खबरों में आ गए हैं। अनुराग कश्यप जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'हड्डी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में नवाज एक ट्रांसजेंडर किरदार निभा रहे हैं। वहीं अब हाल ही में अनुराग ने फिल्मों में ट्रांसजेंडर एक्टर्स की कास्टिंग को लेकर बात की।

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में जब अनुराग से फिल्मों में ट्रांसजेंडर एक्टर्स को कास्ट करने के बारे में सवाल किया गया। इस पर डायरेक्टर ने बताया कि वह काफी समय से ऐसा करने कोशिश कर रहे हैं। वह फिल्मों में ट्रांसजेंडर एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं, लेकिन यह बहुत मेहनत का काम है। अनुराग ने कहा कि फिल्म में किरदार की बात अलग है, लेकिन चुने गए शख्स का अच्छा एक्टर होना भी जरूरी है।

अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान अनुराग ने कहा- 'मैं सेक्रेड गेम्स में कुकू के किरदार के लिए एक ट्रांसजेंडर को कास्ट करना चाहता था, लेकिन कोई भी ट्रांसजेंडर इस रोल के लिए राजी नहीं था। उस वक्त हम कुकू के रोल के लिए जब भी किसी ट्रांसजेंडर समुदाय के पास पहुंचे, वो हमें मना कर देते। उस समय दुनिया ट्रांसजेंडर्स को एक्सेप्ट करने के लिए तैयार नहीं थी, इस वजह से वो काम करने डरते थे।'
विज्ञापन

अनुराग ने आगे कहा- 'हड्डी में भी कुछ ट्रांसजेंडर एक्टर्स हैं, जिन्होंने काम किया है। मैं समझता हूं, कम्युनिटी के लोगों को कास्ट किया जाना जरूरी है, लेकिन सिर्फ किसी को इसलिए नहीं कास्ट किया जा सकता है, क्योंकि वो किसी कम्युनिटी से आते हैं। पर्दे पर रोल निभाने के लिए उसका एक्टर अच्छा एक्टर होना भी बहुत जरूरी है।’

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर शाहरुख का ‘कन्हैया’ अवतार, देवकी का ‘विक्रम’, यशोदा का ‘जवान’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें