शाहरुख ने पहली बार दिया किसिंग सीन
इस फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना कैफ की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा ने किया था। निर्देशक रोमांटिक फिल्में बनाने के काफी फेमस थे। जब तक है जान में पहली बार शाहरुख किसी एक्ट्रेस को किस करते नजर आए थे। अभिनेता के अपोजिट कटरीना कैफ के अलावा अनुष्का शर्मा को भी कास्ट किया गया था। फिल्म में शाहरुख-कटरीना के बीच रोमांटिक सीन भी दिखाया गया था, जिसमें लोगों ने पहली बार किंग खान को पर्दे पर चुंबन दृश्य देते हुए देखा था।
कटरीना ने साझा किया था अनुभव
इसके बाद कटरीना कैफ ने इस सीन पर एक मीडिया हाउस से बात करती हुई भी नजर आई थीं। उन्होंने सीन को लेकर अपना अनुभव शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि कौन कहता है कि यह सीन देकर मैं भाग्यशाली रही हूं। बल्कि उनकी किस्मत अच्छी है। दिलचस्प बात यह है कि स्क्रीन पर शाहरुख खान ने दोबारा कटरीना कैफ को ही किस किया था। यह सीन जीरो में फिल्माया गया था। हालांकि, बाक्स ऑफिस पर यह फिल्म चल नहीं सकी थी।
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया